शक्कर उत्पादन में सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना प्रदेश में प्रथम

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के दोनों शक्कर कारखाना के शेयरधारकों द्वारा सभी किसानों से पात्रतानुसार गन्नाों की खरीदी की जाएगी। कबीरधाम जिले के गन्नाा उत्पादक किसानों की आर्थिक समृद्घि और उनकी आर्थिक तरक्की के लिए जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना संचालित की जा रही है। प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे जिले के सभी शेयर धारक किसानों के गन्नाा खरीदी करे। कबीरधाम जिले में संचालित दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और भोरमदेव कारखाना ने प्रदेश में संचालित अन्य तीन शक्कर कारखानों की तुलना में गन्नाा खरीदी, गन्नाा पेराई, शक्कर उत्पादन, बिजली उत्पादन और किसानों को राशि भुगतान के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कलेक्टर ने मंगलवार को कबीरधाम जिले के राम्हेपुर में संचालित सहकारी भोरमदेव शक्कर कारखाना और पंडरिया के बिसेसरा में संचालित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों की बैठक लेकर दोंनों सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई सीजन वर्ष 2018-19 की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के दोनों सहकारी शक्कर कारखना प्रबंधन और उनके अमले के माध्यम से जिले के सभी शेयर धारक किसानों तक यह संदेश पहुंचाई जाए की उनके सभी गन्नाों की खरीदी की जाएगी। बैठक में बताया गया कि राम्हेपुर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के सभी 12 हजार 741 शेयरधार कृषकों को गन्नाा ब्रिकी के लिए पर्ची जारी कर दी गई है, जिसमें 12 हजार 690 शेयर धारक किसानों से गन्नाा की खरीदी कर ली गई हैं। शेष किसानों द्वारा जारी पर्ची के अनुसार क्रम में तिथिवार गन्नाा की खरीदी की जा रही है। इसी तरह लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा सभी 8 हजार 224 शेयर धारक किसानों से गन्नाा की खरीदी कर ली गई है।
बैठक में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक सतीश कुमार पाटले, महाप्रबंधक एन.पी.जायसवाल, महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद राठिया एवं मेघराज सिंह, के.के. यादव, विनीत सिंह, रघुनाथ चंद्रवंशी और यू.के.प्रसाद उपस्थित थे।
भोरम देव शक्कर कारखाना में 12 हजार 741 शेयर धारक किसान
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में पेराई सीजन वर्ष 2018-19 की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कुल 12 हजार 741 शेयर धारक किसान है। शेयर धारक किसानों के 28 हजार 805 एकड़ में गन्नाा रकबा है। सभी शेयर धारक किसानों से गन्नाा की खरीदी की जा रही है। गन्नाा खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए साफ्टवेयर से किसानों का गन्नाा पर्ची जारी की जा रही है। अब तक 12 हजार 690 किसानों से 3 लाख 62 हजार 310 मीट्रिक टन गन्नाा खरीदी कर ली गई है। भोरमदेव शक्कर कारखाना ने 12 हजार 123 गन्नाा उत्पादक किसानों को गन्नाा मूल्य भुगतान में 55 करोड़ 10 लाख रुपये राशि भुगतान कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
चार लाख मीट्रिक टन में गन्ना उत्पादन करने का लक्ष्य
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों ने पेराई सत्र 2018-19 के उपलब्धियां बताई। अधिकारियों ने बताया कि इस शक्कर कारखाने में 8224 शेयरधारी किसान है। सभी शेयरधारी किसानों से गन्नाों की खरीदी कर ली गई। क्षेत्र में 18734 एकड़ में गन्नाों का रकबा था। इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक किसानों से 3 लाख 22 हजार 920 मीट्रिक टन गन्नाा खरीदी कर ली गई है। वर्तमान में 52 हजार मीट्रिक टन गन्नाा पेराई की जानी है। इस सीजन में अभी तक 3 लाख 24 हजार 632 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। शक्कर उत्पादन के मामले में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कारखाना प्रबंधन द्वारा 7988 गन्ना उत्पादक कृषकों को 51 करोड़ 78 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया है। बिजली उत्पादन के मामले में शक्कर कारखाना ने 3 करोड़ 67 लाख 66 हजार 627 उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117