देश दुनिया

नक्सलियों ने गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट किया पंद्रह कमांडो शहीद

 सबका संदेस न्यूज़ गढ़चिरौली- नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें 15 कमांडो शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया. पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

C60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया. इस धमाके में 15 कमांडो शहीद हो गए. घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग चल रही है.पहले 10 कमांडो के घायल होने की खबर आई थी. नक्सलियों ने 16 सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रहे पुलिस के वाहन पर यह धमाका किया.

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993299117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button