छत्तीसगढ़

बदहाल सड़क से परेशान मोहल्ले वासियों ने मिलकर सड़क को कर दिया जाम

कोंडागांव। जिला मुख्यालय कोंडागांव के गांधी चौक से रोजगारी पारा होते हुए जोंधरा पदर जाने वाली सड़क जो कि नारायणपुर जाने वाली मुख्य सड़क से जाकर मिलती है इस सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सड़क के समीप रहने वाले मोहल्ले वासियों ने आज कई घंटो तक सड़क पर बैठकर पूरी सड़क को जाम जाम कर दिया जिससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गयी और सडक पर आने जाने वाले राहगीरों को घंटो परेशान होना पड़ा। व्यस्त सड़क में घंटो जाम लगने के बाद भी प्रशासनिक अमला की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। मोहल्ले वासियों की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल सहित नगर पालिका कोंडागांव के सारे पार्षद सड़क पर बैठे मोहल्ले वासियों के समर्थन में मौके पर डटे रहे।

रोजगारी पारा की वार्ड पार्षद मोहिता पटेल, मुकुंद देहारी, हमीर चंद कौशिक, तुलसी कौशिक, वार्ड पार्षद मरार पारा सुनील सोनी सहित मोहल्ले वासियों ने बताया यह सड़क गांधी चौक कोंडागांव से जोंदरापदर चौक से नारायणपुर मार्ग को जोड़ती है। नगर की व्यस्त सड़क होने के बाद भी निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सडक बीते कई सालों से इसी तरह जर्जर स्थिति में है, सड़क सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। वाहनों के चलने से बदहाल सड़क में सड़क में धूल का गुबार छा जाता है। सड़क में गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी है।मोहल्ले वासियों ने अधिकारियों तक को कई बार अवगत करा चुके लेकिन समस्या का समाधान नही हो रहा, आज सड़क जाम करने की नौबत आ पड़ी। जब तक हमारी समस्या का समाधान को लेकर उचित आश्वासन नहीं मिलेगा, इसी तरह प्रतिदिन रोड जाम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button