छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
दुर्ग एन.एस.यू.स्व. वोरा के स्मृति में करेंगी वृक्षारोपण

दुर्ग। एन.एस.यू.आई.शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि दुर्ग एन.एस.यू.आई. संगठन के तत्वाधान में दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में बाबू जी मोती लाल वोरा का शोक श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए बाबू जी के यादों में वर्षा काल के समय में 93 पौधे का वृक्षरोपण कर उनका सरंक्षण और अच्छी तरह से देखभाल करेंगे।
स्व.श्री मोतीलाल वोरा एक वट की तरह थे जिन्होने देश के सेवा के लिए अपना पूरा जीवन दिया। उनकी यादो की सहजने के लिए एनएसयूआई द्वारा रोपित पौधे हमेशा बाबू जी का याद दिलाते रहेंगे। एन.एस.यू.आई.दुर्ग शहर संगठन श्री वोरा के निधन में गहरा शोक व्यक्त किए।