छत्तीसगढ़

लोकवाणी में युवाओं के साथ होगी मुख्यमंत्री की बातचीत

लोकवाणी में युवाओं के साथ होगी मुख्यमंत्री की बातचीत
28 से 30 दिसंबर के बीच फोन करके कराई जा सकती हैं रिकॉर्डिंग
 नारायणपुर 24 दिसम्बर 2020- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार अपनी मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी में युवाओं से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 और 30 दिसंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल, सुझाव या विचार रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button