छत्तीसगढ़

शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

कोंडागांव। मंगलवार 22 दिसम्बर को शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ किरण नुरूटी द्वारा गणित के महत्व को बताया गया। गणित की सहायक प्राध्यापिका महक बक्शी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों को याद करने के लिए उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस खास दिवस को मनाने के पीछे एक मुख्य कारण मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी सफल प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुरोहित सोरी, शशिभूषण कनौजे, शोभाराम यादव, श्रीमती रूपा सोरी, नसीर अहमद, विनय देवांगन, डॉ आशीष आसटकर सहित समस्त महाविद्यालयिन स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button