छत्तीसगढ़

Kondagaon_ भाजपा शहर मंडल द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर कोंडागांव शहर मंडल मे दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय अटल सदन मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सासंद दिनेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन के मार्गदर्शन में एवं प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संचालन मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

दो दिवसीय उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए। पूर्व सासंद दिनेश कश्यप ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, पार्टी की रीति नीति एवं दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी द्वारा सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर चर्चा की गई। दूसरे दिन के समापन सत्र में संतोष कटारिया द्वारा पिछले 6 सालो मे हुए अंत्योदय के प्रयत्न पर बात की गई। तो वहीं भाजपा के विकास और इतिहास पर मनोज जैन ने विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। पार्टी की कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना मे भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । वर्तमान मे सोशल मीडिया की प्रासंगिकता व उसके प्रभाव विषय पर मीडिया प्रभारी रौनक दीवान द्वारा जानकारी दी गई। तत्पश्चात समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियां व कांग्रेस सरकार की असफलताओं के साथ ही भाजपा की राजनैतिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुवर पटेल द्वारा आभार उद्बोधन व धन्यवाद पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण शिविर समापन की घोषणा हुई। उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button