छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 44 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में अनेक निर्माण कार्यों के लिए 44 लाख 69 हजार 386 रूपए की विधानसभा पाटन के विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर पाटन के ग्राम पंचायत खुड़मुड़ा में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 29 हजार 636 रूपए एवं ग्राम पंचायत जामगांव के वार्ड क्रमांक 12 में चबूतरा निर्माण के लिए 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी तरह दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में 14 निर्माण कार्यों के लिए 31 लाख 99 हजार 750 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 58 में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Back to top button