छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

अजय शर्मा सबका संदेश

लोगों ने कहा प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक
रिवर व्यू रोड पर रविवार को भी जारी रहेगी फोटो प्रदर्शनी
बिलासपुर 19 दिसंबर 2020। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने आज युवा, महिलाएं एवं शहर के नागरिक पहुंचे। अशोक नगर निवासी श्री सौरभ भुवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से नागरिकों को समझने में आसानी होगी। श्री खोमलाल सिन्हा ने कहा कि शासन की योजना के प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई यह प्रदर्शनी प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है।
श्री कृष्ण सोनी ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की तस्वीरें संजोयी गई है जो बहुत अच्छी लगी। श्री आर. के. साहू ने कहा कि प्रचार सामग्री भी बहुत अच्छी है जिनमे सभी विभाग की उपलब्धियों को बताया गया है। उन्हें विचरमाला बहुत पसंद आयी। श्री प्रमोद सिंह ने कहा कि इन योजनाओ की जानकारी लेकर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह आयोजन बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए बताया जा रहा है। विदित हो यह प्रदर्शनी रविवार को भी जारी रहेगी। नागरिक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन यहां आकर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button