छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
नन्दनी पुलिस की तत्परता से दुर्घटना का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

दुर्ग। नन्दनी पुलिस ने अपराध 279, 337, 338 का आरोपी आनंद लठवाल, निवासी चिदाना, थाना गौहाना, जिला, सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी 16 दिसंबर 2018 से फरार था। आरोपी कल भी पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया। नन्दनी पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस गाड़ी से दुर्घटना किया था उसे हरियाणा में रखना बताया था, जब पुलिस ने गाडृी को वीडियो कॉलिंग पर दिखाने कहा गया तब उसने बताया कि गाडी बेच दिया कहकर पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कार्यवाही की गई। आरोपी पद्मनाभपुर में रहता है, मोहल्ले वाले ने बताया है कि आरोपी पद्मनाभपुर में एक लड़की के साथ रहता है और उसके घर में कब्जा कर लिया है तथा कई लोगो से कर्ज लिया है जिसके कारण लोग आये दिन इसको ढूंढने आते है।
0000