छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री के गृह जिला में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, नहीं डला एक भी वोट

सबका संदेस न्यूज  छत्तीसगढ़ बेमेतरा- कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के गृह जिला में घठोली के ग्रमाीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए मंगलवार दोपहर तक एक भी वोट नहीं डाला है। नवागढ़ विधानसभा के मतदान क्रमांक 257 घठोली (आन्दू ) में ग्रामीणों ने पानी की समस्या से परेशान होकर चुनाव का बहिष्कार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां बूथ क्रमांक 257 में सुबह से निर्वाचन दल बैठा हुआ है लेकिन एक भी ग्रामीण मतदान केंद्र में अभी तक नहीं पहुंचा है। इस गांव में लगभग एक हजार मतदाता हैं। जिन्होंने वोट नहीं दिया है।मनाने पहुंचे एसडीएम फिर भी नहीं माने ग्रामीण
चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलते ही बेमेतरा जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम दौलत कश्यप ग्रामीणों को मनाने पहुंचे। बरसों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों ने अधिकारी की भी नहीं सुनी। सीधे शब्दों में वोट नहीं डालने की बात कहते हुए अधिकारी को गांव से लौटा दिया है। मतदान का बहिष्कार करने वाला ये गांव जिला मुख्यालय से महज 15 किमी. दूर है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button