हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने भेंट किए 13 लैपटाप, Heavy Transport Company honors meritorious students Director Indrajit Singh Chhotu presented 13 laptops
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/12/laptaop-vitran.jpg)
भिलाई / हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए दुर्ग व बालोद जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने इसके लिए सिविक सेंटर स्थित आईसीआईसीआई भवन में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने 13 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप भेंट किया। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के मार्गदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के द्वारा शैक्षणिक परीक्षा में प्रावीण्यता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक विभाग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे , पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू मंचस्थ अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य गढऩे की शुभकामनाएं देेते हुए उनके सम्मान में अहम भूमिका निभाने वाले हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू की सराहना की। बनाया गया जिला विधि विभाग का संरक्षक हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू को दुर्ग जिला कांग्रेस विधि विभाग का संरक्षक बनाया गया है। उक्ताशय की घोषणा समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने की। अपनी नियुक्ति के लिए इन्द्रजीत सिंह छोटू ने आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों की भावना के अनुरुप समाज और जनहित में बेहतर काम करने का आश्वासन दिया। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान पर उन्होंने कहा कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी की स्थापना उनके दिवंगत पिता दलबीर सिंह उर्फ बीरा जी ने की थी। पिता के बताये राह पर चलते हुए ही उन्होंने आज मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कंपनी की ओर से योगदान दिया है। ऐसे कार्य भविष्य में भी करते रहेंगे।