देश दुनिया

पाक ने जारी 1210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट, मुंबई हमले के दहशतगर्द भी हैं शामिल

दुनियाभर में आतंकवाद का पनाहगार पाकिस्तान ने कुबूल कर लिया है कि मुंबई आतंकी हमले में शामिल दहशतगर्द उसी की सरजमीं से थे। पाकिस्तान ने गुरुवार को 1210 अति वांछित (मोस्ट वांटेड) आतंकवादियों की सूची जारी की। इसमें मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त दहशतगर्द भी शामिल हैं। 

यह सूची संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की आतंकवाद रोधी इकाई ने जारी की है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में लंदन में रहने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ता नासिर बट्ट का भी नाम है। 

2008 के मुंबई हमले में संलिप्त लोगों के नाम और पते भी हैं। 

सूची में आतंकवादी का नाम, पिता का नाम और आखिरी ज्ञात पता है। साथ में अगर कोई इनाम घोषित किया गया है तो उसकी भी जानकारी है। इसमें शामिल पहले 19 नाम किसी न किसी तरह मुंबई आतंकी हमले से जुड़े हैं। पहला नाम अजमद खान का है। वह लश्कर ए तैयबा का पूर्व सदस्य है। उसने अल फौज़ नौका खरीदी थी जिसका इस्तेमाल मुंबई हमले के दौरान किया गया था

दूसरा नाम इफ्तिखार अली का है। इसकी पहचान लश्कर के पूर्व सदस्य के तौर पर हुई है। विवरण के मुताबिक, इसने मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से बात करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कनेक्शन हासिल किया था। सूची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ पर हमले के संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं। 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button