छत्तीसगढ़

आज ईवीएम में कैद होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- जिले में तीसरे चरण के अंतर्गत 23 अप्रैल, मंगलवार को मतदान होगा। राजनैतिक पार्टियों, प्रत्याशियों के साथ ही प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस दिन सवेरे सात से शाम पांच बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। जिले के लगभग 10 लाख 28 हजार मतदाता 1242 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

जिले में कुल 10 लाख 27 हजार 914 मतदाता हैं। इनमें से 5 लाख 10 हजार 449 मतदाता महिला और 5 लाख 17 हजार 451 पुरुष मतदाता शामिल हैं। तृतीय लिंग के 14 मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 9 हजार 99 और 551 मतदाता सर्विस कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं। सबसे ज्यादा संख्या में 20 से 29 साल तक के उम्र के 3 लाख 56 हजार 320 मतदाता इसमें शामिल हैं। जिले की भौगोलिक सीमा के अंतर्गत 1242 मतदान केन्द्र आते हैं। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के 110 मतदान केन्द्र रायपुर जिले में आते हैं इन्हें मिलाकर चारों विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 1352 मतदान केन्द्र होते हैं। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 संगवारी मतदान केन्द्र हैं। इन केन्द्रों पर चुनाव कार्य का संचालन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एक मतदान केन्द्रों का संचालन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस दफा 270 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग की गई है जिनकी गतिविधियों को चुनाव आयोग नई दिल्ली सहित रायपुर सीईओ ऑफिस और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लाइव देखा जा सकेगा। मतदान दलों की मानीटरिंग के लिए जिले में 123 सेक्टर अफसर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक अफसर के अंतर्गत 10 से 15 मतदान केन्द्रों की जवाबदारी होगी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button