छत्तीसगढ़

चुनाव ड्यूटी में बसों के लगने से लोग परेशान, आना जाना हुआ मुश्किल

मल्हार/केंवटाडीह टांगर सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ – लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों में मतदान दल रवाना करने के बड़ी संख्या में बस सहित अन्य वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। इसके कारण गांव में दिन भर चलने वाली बसों गिनती के ही चल रही है। इसके कारण इस मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों केा पराोन होना पड़ रहा है। शादी की सीजन होने के कारण लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए बस पकड़ने के लिए घंटों प्रतीक्षा कर रहे हैं। बड़ी मुश्किल से बसें मिल रही है उसमें बड़ी संख्या में यात्रियों को होने के कारण परेशानी हो रही है। तपती धूप में बस की प्रतीक्षा कारते यात्रियों पेड़ के नीचे बैठे रहने को विवश हो रहे हैं

ज्ञात हो बड़ी संख्या में बसें सहित अन्य वाहन वाहनों का अधिग्रहित कर लिया गया है। इसके कारण यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई है। अभी दो दिन तक व्यवस्था इस प्रकार की रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप होने के कारण गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों में भटकाव की स्थिति बनी रही। इस मार्ग में जितनी भी बसें चल रही थी इसमें भारी भीड़ के कारण यात्री लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। ज्ञात हो कई दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाली यात्री बसें बंद हो गई है।

आटो चालकों की मनमानी शुरू

इस दिशा में चलने वाली बसों की संख्या कम होने से ऑटो की पूछ परख बढ़ गई है। कुछ चालकों की ओर से यात्री भाड़ा मनमानी लिया जा रहा है। इसके कारण यात्री मजबूरी में सफर कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button