छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण आज

मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण आज
बिलासपुर 12 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ की 13 वीं कड़ी का प्रसारण आज 13 दिसंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।



