पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरण से जनता की निगाहें सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह पर
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2018/12/IMG_20180418_103443.jpg)
सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- जनता ने अपना काम कर दिया, लेकिन बेसब्री से उनमें नई सरकार के आकार और स्वरूप देखने की लालसा है। वहीं इस ऐतिहासिक पलों को खुद में समेटने के लिए साइंस कॉलेज मैदान भी बैचेन है। अब तो प्रदेश के नए मुखिया और उनके मंत्रियों की शपथ के लिए लगभग तैयार हो चुके भव्य तीन मंच को इंतजार है। पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरण से जनता की निगाहें सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह पर भी हैं। लोगों में काफी उत्सुकता है। इसे भांपते हुए मैदान में एलईडी भी लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने अभी तक किसी पार्टी को रिकॉर्ड बहुमत दिया। ऐसे में पार्टी के अलावा लोग खुद वहां शपथ ग्रहण की सूचना मिलते ही घरों से निकल पड़ेंगे। इधर विधायकों के समर्थक और उनके क्षेत्रों से भी हजारों लोग आएंगे। इससे जाहिर है कि 50 हजार की क्षमता वाले मैदान में यह भीड़ एक लाख से ज्यादा जुटेगी, जिसे संभालना जिला और पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। वैसे इसे व्यवस्थित करने के लिए दिन-रात प्रशासनिक अमला जुटा है। तैयारियां भी लगभग पूरी ही हो चुकी हैं, जैसे ही कार्यक्रम के समय की घोषणा होगी। वैसे ही इसे अंतिम मूर्त रूप देने में महज पांच घंटे से अधिक समय नहीं लगेगा। क्योंकि वीआई, अतिथि सहित पब्लिक दीर्घा में सोफे और हजारों कुर्सियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117