छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रतिमा के लिए मांगा वोट

दुर्ग। छत्तीसगढ मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम. आर. निषाद व कुवंर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विधानसभा पहुंचे। उन्होने पाटन विधानसभा के ग्राम शुक्लाडीह, बोरेन्दा, कौही, केसरा, घुघुवा, भोथली मे चुनावी बैठक ली व कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में जिला अध्यक्ष केजुराम निषाद, प्रदेश सचिव देवकुमार निषाद, प्रदेशसचिव हरिओम सार्वा, शहर अध्यक्ष कुशल मटियारा, महामंत्री मनीष सोनवानी, ब्लाकअध्यक्ष युवराज निषाद (ग्रामीण), नरेन्द्र निषाद (ग्रामीण)मछुआ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, मछुआ समुदाय के लोग बढी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button