छत्तीसगढ़

Kondagaon_ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज ने दिखाई कोंडागांव की मावा कैंटीन को हरी झंडी

कोंडागांव। “मावा” एक गोंडी शब्द है जिसका हिंदी में अर्थ होता है “मेरा”। छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी द्वारा स्पंदन अभियान के तहत पुलिस के जवानों की आवश्यकताओं उनकी जरूरतों के अतिरिक्त जवानों तनाव मुक्त रखने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक व्यापक कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित विभिन्न गतिविधियां जैसे योगा, वॉलीबॉल, फुटबॉल इत्यादि चलाए जा रहे हैं। शारीरिक गतिविधियों के अतिरिक्त स्पंदन अभियान के तहत जवानों की पारिवारिक समस्याएं व्यवसायिक समस्याएं तथा अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के भी निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। कोंडागांव जिले में भी स्पंदन के अंतर्गत विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पुलिस कर्मियों को कामकाज हेतु एक स्वस्थ वातावरण प्रदाय किया जा सके। कोंडागांव एक नक्सल प्रभावित जिला है जिसमें कई पुलिस थाने जैसे मर्दापाल, इरगाँव, धनोरा, बायानार उरनदाबेड़ा जिला मुख्यालय से बहुत दूर हैं। जिला मुख्यालय ने एक सब्सिडी पुलिस कैंटीन की शुरुवात की है। जो जवानों को कम रियायती दरों पर दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान करती है। इस सब्सिडी कैंटीन को जवानों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को यह ज्ञात हुआ कि उक्त कैंटीन का लाभ जिला मुख्यालय से दूर पदस्थ पुलिस कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने “मावा कैंटीन” की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत दूरस्थ थानों एवं कैंप्स में तैनात जवान अपनी जरूरत की वस्तुओं को जिला मुख्यालय में स्थित कैंटीन इंचार्ज को नोट करवाएंगे तथा उक्त सामग्री एक निश्चित तिथि पर उन तक पहुंचा दी जाएगी जिसका भुगतान वस्तु प्राप्ति पश्चात ही उन्हें करना होगा।इस पहल को जवानों से सुखद प्रतिक्रिया मिली है। 10/12/2020 को आईजीपी बस्तर रेंज पी. सुंदराजराज ने पुलिस लाइन कोंडागांव में पहली मावा कैंटीन को हरी झंडी दिखाई, जिसमें रु. 1,30,000 की सामग्री निर्धारित पुलिस थानों और कैंप्स में ले जाई जा रही है। यह गतिविधि भविष्य में भी जारी रखी जाएगी।

http://sabkasandesh.com/archives/89054

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button