छत्तीसगढ़

दुखी एवं परेशाान किसानों को मिलेगी मदद डायल 112 से

दुखी एवं परेशाान किसानों को मिलेगी मदद डायल 112 से

अजय शर्मा ब्यूरो संभाग प्रमुख

बिलासपुर 8 दिसम्बर 2020। किसान अपने फसल बेचने में आ रही समस्या से परेशान है या उसे अन्य मदद की जरूरत है तो 112 नंबर डायल कर वे अपनी समस्या बता सकते हंै। उनकी समस्याआंे का त्वरित निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए डायल 112 की सेवा को किसानों से जोड़ने के निर्देश दिये है।
इस धान खरीदी सीजन तक यह सेवा किसानों को उपलब्ध होगी। किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेेचने में किसी प्रकार की समस्या या किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता हेतु 112 नंबर डायल कर जानकारी दे सकते हंै। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button