समाज सेवी जगदीश साहू के मूर्ति का हुआ अनावरण

भिलाईतीन। नगर निगम भिलाई-चरोदा के नवगठन पश्चात प्रदेश साहू संघ के नियमानुसार भिलाई-चरोदा को सामाजिक रूप से तहसील का दर्जा प्रदान किया गया। तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा के गठन पश्चात 40 वार्डों को चार परिक्षेत्र में विभाजित किया गया, जिसमें उमदा, भिलाई.3, चरोदा व उरला शामिल है। क्षेत्र के दानदाताओं के सहयोग से व ग्राम उमदा निवासी बोधन साहू के द्वारा अपने पिता समाज सेवी स्व जगदीश प्रसाद साहू की स्मृति में जमीन दान किया गया, जिसमें निर्माण कार्य जारी है। जमीन दानदाता द्वारा समाज सेवी स्व जगदीश साहू का मूर्ति प्रदान किया गया, जिसका अनावरण तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा के द्वारा विजय बघेल सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड, छग शासन के अतिविशिष्ट आतिथ्य तथा राजेश साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्षता में श्रीमती सीता साहू पूर्व अध्यक्ष. नगर पालिका परिषद भिलाई-चरोदा, प्रेमलाल साहू महामंत्री जिला साहू संघ दुर्ग, अश्वनी साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, चंद्र भूषण साहू अध्यक्ष.तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा, विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में यतीश साहू का अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, लखन साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ छग, आशीष वर्मा पार्षद उमदा, रेवालाल साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग खिलावन सिंह साहू पूर्व अध्यक्ष-जिला साहू संघ दुर्ग बहल राम साहू पार्षद वार्ड-1, मिलाप साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा एवं शिवराम साहू कोषाध्यक्ष, तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कहा कि साहू समाज के संगठनात्मक क्षमता काफी मजबूत है जिससे अन्य समाज भी सीख लेते है।दीपक साहू ने कहा कि साहू समाज दानदाताओं का समाज है जिसमे दानवीर भामाशाह हमारे गौरव है, उसी तरह भिलाई.चरोदा मे भी दानवीर है जिनकी प्रतिमा का अनावरन हुआ है। जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने सामाजिक संगठन पर चर्चा करते हुए नियमानुसार एकरूपता बनाने पर जोर दिए। कार्यक्रम का संचालन प्रेमलाल साहू व चंद्र भूषण साहू ने किया। आभार प्रदर्शन केआर साहू ने किया। मंत्रोच्चार घनश्याम सिंह साहू ने किया।इस अवसर पर तेज राम साहू, अंगद राम साहू, दीपक साहू, विनोद साहू, लेखराम गुरुजी, शिवराम साहू, राजेन्द्र साहू, लेखराम साहू, योगेश साहू, गीता साहू, शकुन साहू, गीता देवी साहू, गायत्री साहू, शिव कुमारी साहू, गणेश राम साहू, परस राम हिरवानी, बिसंभर साहू, चिंतामणी साहू, गयादिन साहू, राम कुमार साहू, दया दास साहू, बोधन सिंह साहू, भीषम साहू, रोहित साहू, गिरवर साहू, जय प्रकाश साहू, राजकुमार साहू, नेत राम साहू, अरुण साहू, गिरधारी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।