छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक 10 दिसंबर को

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय लेंगे बैठक

दुर्ग। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ती के पश्चात पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय आगामी 10 दिसंबर दिन गुरुवार को दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने दुर्ग प्रवास पर आ रहे हैं आयोजित बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई है। प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी दुर्ग भिलाई बालोद बेमेतरा कवर्धा राजनांदगांव जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

आयोजित  बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अश्वनी टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय जी का यह  प्रथम दुर्ग संभाग प्रवास है और इस प्रथम प्रवास को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है नवीन मार्कंडेय जी रायपुर प्रदेश कार्यालय से निकलने के पश्चात 11 बजे टोल प्लाजा कुम्हारी में स्वागत,11.30 सिरसा गेट चौक भिलाई 3 में स्वागत,12.30 अंबेडकर चौक पावर हाउस में स्वागत,12.15 सुपेला में घड़ी सुपेला में स्वागत,12.30 बजे गांधी चौक दुर्ग में स्वागत, 12.45 पटेल चौक में स्वागत ,दोपहर 1 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत के साथ मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का जवाबदेही तय कर दी गई है मैं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचितजाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बैठक शामिल होने की अपील करता हूं।

Related Articles

Back to top button