छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालाय में भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालाय में भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी
नारायणपुर 08 दिसम्बर 2020 -जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालाय समिति नारायणपुर द्वारा शिक्षक संवर्ग संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम, सहायक शिक्षक संवर्ग, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड और सहायक ग्रेड 03, सहायक शिक्षक कला (अंग्रजी माध्यम) के पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत दावा-आपत्ति जारी कर साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की  चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गयी है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन कार्यालय कलेक्टोरेट, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल सहित जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडाटइन और राज्य की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीस्टेटडॉटजीओव्हीडॉटइन पर देखी जा सकती है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button