छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मची कांग्रेस-भाजपा में खलबली

पदमभूषण तीजन बाई ने बसपा को दिया समर्थन,

समर्थन से बसपा के प्रचार अभियान में आई तेजी

भिलाई। बसपा कार्यकर्ताओ की जी तोड़ मेहनत ने दुर्ग लोकसभा चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में ला खड़ा कर दिया है। इस पर से छत्तीसगढ़ की गौरव पद्म भूषण तीजन बाई ने बसपा प्रत्याशी गीतांजली सिंह को आशीर्वाद और समर्थन देकर कार्यकत्र्ताओं के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। पद्म भूषण तीजन बाई के समर्थन से भाजपा और कांग्रेस में खलबली मच गई है। तीजन बाई का दुर्ग लोकसभा में गहरा प्रभाव है। उनके समर्थन से बसपा के प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। बसपा प्रत्याशी गीतांजली सिंह ने समर्थन के लिए मातातुल्य तीजन बाई को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि तीजन बाई न केवल छतीसगढ़ की वरन पूरे भारत की गौरव है। उन्होंने पूरी दुनिया मे भारत का मान बढ़ाया है। आज उनके द्वारा बसपा को आशीर्वाद देने भर से बसपा कार्यकर्ताओं का मान और उत्साह दोनों बढ़ा है। बसपा प्रत्याशी ने शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में जाकर  श्रदालुओ को भगवान हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। इसके पश्चात बसपा का काफिला  बौद्धभूमि कोसानाला पहुंचा। जहां भगवान बुद्ध और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का स्मरण कर भव्य रैली निकाली गई। रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ बसपा प्रत्याशी की रैली बौद्धभूमि से रवाना हुई। टोल प्लाजा से रैली दुर्ग पहुंची। ग्रीन चौक दुर्ग से रैली दुर्ग ग्रामीण विधानसभा होते पाटन विधानसभा पहुंची। पाटन से अहिवारा विधानसभा होते हुए वैशाली नगर विधानसभा से भिलाई नगर विधानसभा में भ्रमण किया। पूरी रैली के दौरान हर विधानसभा में लोगों का उत्साह देखा गया। बसपा प्रत्याशी की रैली का जगह जगह आतिशबाजी व फूलमालाओं से स्वागत किया। रैली में उपस्थित युवा पूरे उत्साह से बहन मायावती जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, हाथी छाप जिंदाबाद, तीजन बाई जिंदाबाद, गीतांजली सिंह जिंदाबाद, तथा चलेगा हाथी उड़ेगा धूल, न रहेगा पंजा न रहेगा फूल के नारे गूंजमान रहे।

Related Articles

Back to top button