Accident

पैर फिसला और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई छात्रा,कारण जान कर हो जाएंगे हैरान

राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में नर्सिंग की एक छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट के बालकनी की रैलिंग पर बैठ कर फोन पर बात कर रही थी। बात करते वक्त पैर फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसके बाद कैंपस में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गिरने के बाद छात्रा जोर से चिल्लाई थी। आवाज सुन कर उसकी 2 रूम मेट्स दौड़ते हुए आईं, दोनों फ्लैट में उस वक्त खाना खा रही थी। उसके बाद दोनों छात्रा को अस्पताल लेकर गईं। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कोलार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छात्रा बालकनी की रैलिंग पर बैठ कर मोबाइल से बात कर रही थी। इसके लिए पूर्व में उसके रूममेट्स ने मना किया था और उसके पैरेंट्स से भी शिकायत की थी। लेकिन मृतक ने इसे बहुत ही कैजुअल लिया था।गिरने के बाद छात्रा जोर से चिल्लाई थी। आवाज सुन कर उसकी 2 रूम मेट्स दौड़ते हुए आईं, दोनों फ्लैट में उस वक्त खाना खा रही थी। उसके बाद दोनों छात्रा को अस्पताल लेकर गईं। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, कोलार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छात्रा बालकनी की रैलिंग पर बैठ कर मोबाइल से बात कर रही थी। इसके लिए पूर्व में उसके रूममेट्स ने मना किया था और उसके पैरेंट्स से भी शिकायत की थी। लेकिन मृतक ने इसे बहुत ही कैजुअल लिया था।एसआई चौकले ने कहा कि पहले दीक्षा हॉस्टल में रहती थी। लेकिन कुछ दिन पहले यह हॉस्टल छोड़ कर फ्लैट में रहने आई थी। आरोप था कि खराब खाने की वजह से उसने हॉस्टल छोड़ी थी। 18 नवंबर से वह ललिता नगर स्थित फ्लैट में रह रही थी। दीक्षा तीसरी मंजिल पर रहती थी। दीक्षा के दोस्त काजल ने पुलिस से बताया कि रविवार की शाम हम लोग शिफ्ट खत्म कर फ्लैट लौटे थे और अपने लिए खाना तैयार कर रहे थे। खाने के दौरान दीक्षा के दोस्त का फोन आया और वह बात करते हुए कमरे से बाहर निकल गई। वह अंजलि और काजल रूम में ही खाना खाते रही।काजल ने पुलिस को बताया कि दीक्षा रविवार रात साढ़े आठ बजे अपने फ्लैट से गिरी थी। हम और अंजलि तेज आवाज सुन कर बालकनी की तरफ दौड़े तो देखा कि खून से लथपथ दीक्षा नीचे गिरी है। उसके बाद एंबुलेंस को कॉल किया और नजदीकी अस्पताल में लेकर भागे। उसके बाद डॉक्टर ने हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया। सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button