दैनिक राशिफल

21 अप्रैल क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशिफल— आज के दिन चिन्ता, भय, और दुःख जैसे मानसिक शत्रुओं का आक्रमण रहेगा। दम, खांसी, श्वास जैसे शारीरिक शत्रु का विकार भी परेशान करेगा। व्यर्थ में परिभ्रमण करने से आर्थिक व समय का व्यय भी होगा।

वृषभ राशिफल— आज आपको नौकरी, व्यापार-धंधा और उस संबंध के कार्यों में सफलता मिलेगी। दैनिक व्यापार में प्रतिस्पर्धा, वाद-विवाद में जय और विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी एवं सामाजिक कार्यों में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन लोगों से बिना किसी कारण के बैर उत्पन्न हो सकता है। अपने क्रोध पर पूरा काबू रखें। रुपयों के कारण महत्व के कार्य समय पर नहीं बन पाएंगे। बहुधा व्यापार या उद्योग सम्बंधित महत्व के कार्य आज न करें।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने में आज सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा, एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टि से समय फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशिफल— आज के दिन जो लोग राजकीय क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका सम्मान बढ़ेगा, सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोवांछित कार्यों में विघ्न या अड़चन नहीं आएँगे। आपका दांपत्य जीवन यादगार व्यतीत होगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप व्यवसाय में पूर्ण ध्यान लगाएंगे। वरिष्ठ एवं अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन व्यापार में आपको अग्रसर करेगा। वैकल्पिक व्यापार के रस्ते भी खुलेंगे। विरोधी या शत्रु पक्ष से समाधान के समाचार मिलेंगे।

तुला राशिफल— आज के दिन आप अपने कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों का शंका न करें। हो सके तो उनके कार्य उत्साह को बढ़ाएं, पारितोषिक, पुरुस्कार या नकद रुपये देकर सबके सामने सम्मान करें। स्वास्थ्य को संभालें।

वृश्चिक राशिफल— आज आप घर-परिवार के साथ कहीं खाने-पिने या घूमने जा पाएंगे। मैत्री-करार के स्त्री संबंधों में सावधानियां बरतें, ध्यान रखकर यह ना भूलें कि यह सिर्फ मैत्री-करार ही है, सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में निखार आएगा।

धनु राशिफल— आज के दिन आपकी मित्रों से मिलान-मुलाकात बनेगी एवं सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई धार्मिक मंगल कार्य करने की सोच रहे हैं तो इच्छापूर्ति हो सकती है। मुकदमेबाजी में आपकी विजय निश्चित नजर आ रही है।

मकर राशिफल— घर या कार्यालय पर नौकर लोग हैं तो उनसे परेशानी हो सकती है। रेल या यातायात के स्थल पर कोई वस्तु चोरी हो सकती है या खो सकती है, सतर्क रहें। उद्योग-धंधे पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करना होगा, अधिक लोभ-लालच में ना पड़े।

कुम्भ राशिफल— आज आप दस्तावेज़ी कागज़ों पर अन्धविश्वास न करें, एक बार कागज़ को पढ़ ही लें व सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। आँतों का ज्वर, विषूचिका, आंतरायिक ज्वर, तपेदिक और अंगघात जैसी समस्याओं में तत्काल इलाज करवाएं।

मीन राशिफल— आज के दिन आपके पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी, बोले गए शब्दों एवं क्रोध पर काबू ही रखें। शत्रुओं पर विजय आसानी से प्राप्त होगी। व्यापार या नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे आरोग्य की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button