छत्तीसगढ़

Kondagaon: पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने पकड़ा अवैध धान परिवहन करता ट्रक

थाना प्रभारी विश्रामपुरी और तहसीलदार बड़े राजपुर ब्लॉक ने ग्राम गम्हरी में छापेमारी कर पकड़ा ओडिशा से लाया जा रहा धान और मक्का

कोंडागांव। धान खरीदी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है जिस दौरान कोंडागांव प्रशासन को एक ओर इस प्रकिया का कुशल संचालन करना है वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान और मक्का लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश करने वालों पर भी अंकुश लगाना है। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी  और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व की टीमों के साथ समन्वय में लगातार सरहदी इलाकों में अवैध धान परिवहन को रोकने के प्रयास जारी हैं ।

इसी प्रयास के क्रम में दिनांक 29.11.2020 को उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी विश्रामपुरी रविशंकर ध्रुव और तहसीलदार बड़े राजपुर ब्लॉक एच एस नायक द्वारा ओडिशा राज्य की सीमा पर स्थित ग्राम गम्हरी में अपनी टीम के साथ अवैध धान परिवहन करने वाले एक 407 वाहन के सीमा में घुसने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे पकड़कर अवैध धान और मक्का जप्त किया गया। उक्त 407 वाहन को 24 बोरी धान और 28 बोरा मक्का छत्तीसगढ़ में खपाने के उद्देश्य से परिवहन करने के दौरान पकड़कर विधिवत जप्त किया गया ।

रविवार को भी चौकी प्रभारी बाँसकोट और तहसीलदार बड़े राजपुर ब्लॉक के नेतृत्व में ओडिशा राज्य के सरहदी इलाके में स्थित ग्राम मारंगपुरी में तीन बाइक से अवैध धान परिवहन करने वालों को पकड़ा गया गया था। विश्रामपुरी क्षेत्र में प्रतिदिन पुलिस और राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही से स्पष्ट है कि अवैध तरीके से धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने कोंडागांव पुलिस और राजस्व प्रशासन ने कमर कस ली है ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया में क्षेत्र के कृषक बन्धुओं को शासन की योजना का पूरा और उचित लाभ मिल सके ।

http://sabkasandesh.com/archives/87116

http://sabkasandesh.com/archives/87108

http://sabkasandesh.com/archives/87057

Related Articles

Back to top button