छत्तीसगढ़

राजेंद्र नगर के फ्लैट में चल रहा थ सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड मारकर एक दलाल सहित युवती को गिरफ्तार

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके के हिमालयन हाइट्स में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मंगलवार देर रात पुलिस ने मौके से दलाल और एक युवती को गिरफ्तार किया है। महिला दलाल का नाम लक्ष्मी साहू बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार युवती रायपुर की ही रहने वाली बताई जा रही है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की है। हिमालयन हाइट्स में चल रही संदिग्ध वारदातों को लेकर पहले भी पुलिस के पास कई बार शिकायत आई है।   पुलिस ने बताया कि गंदे काम के रैकेट को छुपाने के लिए आरोपियों ने लिफ्ट की बटन को तोड़कर डिस्प्ले खराब कर दिया था। रायपुर के एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद प्वाइंटर भेजा गया था। कॉलोनी में इस तरह की गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button