Uncategorized

पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने सहित आर्कषण का केन्द्र बनेगा पर्यावरण पार्क लूतरा – वन मंत्री श्री अकबर

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में पर्यावरण वन की स्थापना की गई है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां बताया कि इसका निर्माण वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से किया गया है। यह पर्यावरण वन लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी बताया कि लूतरा ग्राम पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन तथा जैव-विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्यावरण पार्क बनाया गया है। उक्त पार्क में लैंण्डस्केपिंग तथा पाथ वे का निर्माण किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में लॉन का निर्माण भी किया गया है। साथ ही पाथ वे के किनारे नारियल, सुपारी, पाम, फाक्सटेलपाम और वृहद स्तर पर गुलाब तथा मोंगरा आदि सुगंधित फूलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया है। वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत ने बताया कि पार्क में फौव्वारा के निर्माण सहित हाई मास्ट लाईट तथा स्वागत द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button