छत्तीसगढ़

संविधान दिवस में युवाओं ने लिया शपथ

संविधान दिवस में युवाओं ने लिया शपथ

 

संविधान दिवस में युवाओं ने लिया शपथ

कवर्धा, 27 नवम्बर 2020। नेहरू युवा केंद्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के पहल पर युवा मंडल व युवतियों मंडल के सहयोग से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी के अंतर्गत विकासखंड कवर्धा के ग्राम घुघरी कला में युवा मंडल के सहयोग से संविधान दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक लोकेश देवांगन ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी लोगों को संविधान दिवस का शपथ दिलाते हुये कहा हम कि भारत के लोग भारत को एक  संपूर्ण  प्रभुत्व संपन्न  समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को  समाजिक  आर्थिक और राजनीतिक न्याय  विचार  अभिव्यक्त  विश्वास धर्म  और  उपासना की स्वतंत्रता  प्रतिष्ठा और अवसर की समानता  प्राप्त करने के लिए तथा उन सब मैं यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता  और अखंडता  सुनिश्चित करने वाली बंधुत्व बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान के नियमों का हमेशा पालन करूंगा शपथ पत्र पढ़कर सभी लोगों को शपथ दिलाया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर ने कहा कि अखंडता व एकता अक्षुण्ण बनाए रखेंगे तथा सभी नागरिकों को समानता स्वतंत्रता आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए तथा भारत के हर व्यक्ति को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए युवा पीढ़ियों को संविधान के विषय में प्रकाश डालते हुए अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पुरुषोत्तम निर्मलकर व पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक महेश निर्मलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में घुघरी कला के युवाओं का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button