छत्तीसगढ़

वृक्षारोपण हेतु मनरेगा के तहत् 84 लाख 78 हजार के कार्य स्वीकृत

वृक्षारोपण हेतु मनरेगा के तहत् 84 लाख 78 हजार के कार्य स्वीकृत
नारायणपुर 26 नवम्बर 2020-जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनांतर्गत जिले के जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु वनमंडलाधिकारी, वनमंडल नारायणपुर द्वारा दी गयी तकनीकी स्वीकृति के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव ने क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए नारायणपुर जिले के ग्राम हलामीमुंजमेटा, कोरेण्डा, गढ़बेंगाल, कोंगेरा, धौड़ाई, सुलेंगा (धौड़ाई) के सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्य हेतु 84 लाख 78 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इन सभी कार्यों को योजना के मापंदडों का पालन करते हुए निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button