छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 तारीख को

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 28 तारीख को
नारायणपुर 26 नवम्बर 2020- जिला पंचायत नारायणपुर की सामान्य सभा की बैठक 28 नवम्बर 2020 को प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। बैठक में स्थायी समितियों द्वारा लिये गये प्रस्ताव पर चर्चा एवं नये प्रस्तावों पर विचार किया जायेगा। इसके साथ ही विभागवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा/प्रस्ताव सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। जिला पंचायत की इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button