Uncategorized

वोटिंग के दिन कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले 63 अधिकारी कर्मचारी निलंबित

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने के बावजूद 63 अधिकारी, कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए जिससे नाराज कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक- 1, 2 और 3 का दायित्व सौंपकर 18 अप्रैल को मतदान कार्य संपादन के लिए बुधवार सुबह 7 बजे नवीन कृषि उपज मंडी कवर्धा में उपस्थिति के आदेश दिए थे। बावजूद लापरवाही अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे।

निर्वाचन कार्य में उत्पन्न हुई बाधा 
अधिकारी कर्मचारियों के तय समय में नहीं पहुंचने से निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न हुआ, जो लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 की धारा 134 और आईपीसी की धारा 188 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही उक्त कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की धारा 1, 2 एवं 3 के विपरीत है। इधर दुर्ग जिले में भी चुनाव काम में भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाही हो चुकी है।

इन पर गिरी गाज
अशोक गुप्ता कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग, बसंत सिंह कौशिक, कार्यालय उपसंचालक, कृषि विभाग, हीरा सिंह धुर्वे, कार्यालय अधीक्षक, भू-अभिलेख कवर्धा, मुनिमराम बैगा, कार्यालय सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग, शिवकुमार देवांगन, कार्यालय नगर निवेश, कबीरधाम, राजेश चन्द्रवंशी, कार्यालय नगर पंचायत, पिपरिया, अमोल कुमार गुप्ता, कार्यालय संत कबीर महाविद्यालय, कवर्धा,श्री रवि कोसरिया, कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास कबीरधाम, जय कुमार बंजारे, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा वनमण्डल, कवर्धा, बाल्मीकी झा, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम , रामेन्द्र नायक, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा , विमलेश कुर्रे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पण्डरिया, बेनीराम यादव, कार्यालय जिला विपणन अधिकारी, कवर्धा , ईश्वरलाल भूआर्य, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, पुरूषोत्तम सिंह ध्रुव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, चन्दन सिंह राठौर, शास. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला, समारूराम मरकाम, शास. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला, ओमप्रकाश तिवारी, शा.उ.मा. वि. पिपरिया, भागवत प्रसाद मिश्रा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,श्री चन्द्रकांत ठाकुर, कार्यालय वाणिज्यकर विभाग, अभिषेक ठाकुर, कार्यालय वाणिज्यकर विभाग, श्री योगसिंह पुसाम, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला समारूराम धु्रवे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, नंदनराम कुर्रे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा, रामकुमार सोनी, कार्यालय कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कवर्धा, सुरेश वर्मा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा, सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,श्री नरेन्द्र कुमार ध्रुव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला, सतपाल तलवारे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,श्री संतोष कुमार नेताम, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बोड़ला,श्री नेम सिंह चन्द्रवंशी, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,,श्री शेख समसेर ताज, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कवर्धा वनमण्डल,श्री विसम्भर सिंह पर्ते,,श्री सुनील श्रीवास,,श्री सुनील खुत्ले, कार्यालय नगर पंचायत पाण्डातराई ,पूजा देवांगन, कार्यालय महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कबीरधाम,श्री कृष्ण कुमार धुर्वे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,श्री महेश कुमार दुबे, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम,श्री टेकराम धुर्वे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री योगेश्वर प्रसाद दुबे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री राजकुमार ठाकुर, कार्यालय जनपद पंचायत, स-लोहारा,श्री राधेश्याम कौशिक, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, स-लोहारा ,श्री एजीज खान, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री सुखराम यादव, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया, चन्द्रभान बंजारे, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,नेहा पाण्डेय, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पण्डरिया,श्री बृजेश सोनी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्मल दास मानिकपुरी, कार्यालय विद्युत यांत्रिकी नलकूप एवं गेट कबीरधाम, राजेश कुमार तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button