Uncategorized

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी अमले द्वारा की गई कार्रवाई

कलेक्टर धमतरी श्री जय प्रकाश मौर्य निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार लापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 नवम्बर को गस्त सूचना के आधार पर कुरूद के ग्राम नारी में छापामार कार्रवाई कर अरुण पिता कन्हैया सतनामी से 2.16 लीटर देसी मदिरा मसाला बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम झुरानवागांव में राजू पिता नारायण देवदास तथा ग्राम गाड़ाडीह में राजेंद्र पिता मोहन सिंह पवार द्वारा ग्राहकों को मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36 (सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान वृत्त प्रभारी अधिकारी श्री वैभव मित्तल एवं आबकारी आरक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button