छत्तीसगढ़

रोजगार सहायक बर्खास्त ग्रामीणों से पैसा वसूली करने पर

रोजगार सहायक बर्खास्त ग्रामीणों से पैसा वसूली करने पर
अजय शर्मा सब का संदेश संभाग प्रमुख ब्यूरो चीफ
अकलतरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले तिलाई में पदस्थ रोजगार सहायक कोमल प्रसाद यादव को प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से पैसा लेने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम तीलई मेंपदस्थ रोजगार सहायक कोमल प्रसाद यादव के विरुद्ध ग्राम वासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की किस्त में पैसा मांगने की शिकायत की थी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने जनपद पंचायत के सीईओ सत्यव्रत तिवारी से मामले की जांच कराई। जांच टीम सदस्य गांव गए और हितग्राहियों से पूछताछ की शिकायत कर्ताओं ने रोजगार सहायक पर आरोप दोहराए तथा प्रमाण भी दिए जांच टीम की रिपोर्ट मिलने पर सीओ जनपद श्री तिवारी ने रिपोर्ट जिला पंचायत कार्यालय भेजी। जिला पंचायत सीईओ के आदेश पर जनपद पंचायत सीओ सत्यव्रत तिवारी द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के प्रावधान के तहत रोजगार सहायक कोमल प्रसाद यादव को रोजगार सहायक पद से निलंबित कर दिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button