Uncategorized

रायपुर : राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। जिला कबीरधाम के अंतर्गत 4 प्रकरणों में पीड़ितों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत कबीरधाम जिले की तहसील पंडरिया के ग्राम भुवालपुर के श्री अमर और ग्राम मोहतरकला के श्री समीर चंद्रवंशी की मृत्यु पानी में डूबने से और ग्राम पाड़ी (पहाड़ी) की श्रीमती रत्ना बाई की मृत्यु आग में जलने से हो जाने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह से बोड़ला तहसील के ग्राम खरहट्टी की मंदाकनी की मृत्यु सांप के काटने से हो जाने पर मृतक के पीड़ित परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button