Uncategorized

सुबह बाहर से रायपुर आने वाले और यहां से बाहर जाने वाले विमानों का रास्ता कोहरे ने रोके रखा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- शुक्रवार की सुबह बाहर से रायपुर आने वाले और यहां से बाहर जाने वाले विमानों का रास्ता कोहरे ने रोके रखा। घने कोहरे के चलते विमान घंटों विलंब होने के साथ ही डाइवर्ट हुए। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट को नागपुर डाइवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की सुबह 7.45 बजे रवाना होने वाली दिल्ली-रायपुर फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से 11.30 बजे रवाना हुई। एयर इंडिया की रायपुर-मुंबई उड़ान 11.55 के बजाय 12.39 बजे रायपुर विमानतल पहुंची। जेट एयरवेज की दिल्ली फ्लाइट 11.45 बजे तथा मुंबई फ्लाइट 12.15 बजे पहुंची। ये सभी फ्लाइट कोहरे से प्रभावित रहीं। विमानन अधिकारियों का कहना है कि अब घने कोहरे की वजह से फ्लाइटों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे;9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button