Uncategorized
छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की कैबिनेट मंत्री से भेंट दी संविलियन करने हेतु धन्यवाद
कवर्धा जीवन यादव (सबका संदेश) छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर साहब के रायपुर स्थित शासकीय निवास पर श्री ओमप्रकाश बघेल,कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ने भेंट की और शासन द्वारा 1 नवम्बर 2020 को पूर्ण संविलियन करने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मंत्री महोदय से जल्द एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति व क्रमोन्नत वेतनमान आदेश जारी करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष आदरणीय सोहन यादव, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग पीताम्बर वर्मा,सैफ खान आदि उपस्थित थे।