21 नंवबर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यापारी वर्ग आज किसी को उधार देने से बचें।किसी नये काम की शुरुआत आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है। माता-पिता के अनुमति के बिना कोई काम न करें। लवमेट को आज साथी से बहुत सारा प्यार मिलेगा।
वृष: आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद आपको काफी उदास कर सकता हैं और आप असहाय महसूस कर सकते है। ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।
मिथुन: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है। व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है। अगर आज आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए आज विदेश जा सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं।
कर्क: शिक्षण से जुड़े लोगों की अच्छी प्रगति संभव हैं। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा।
सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। साथ ही किसी पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।
कन्या: आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी। आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छी अवधि है।
तुला: यह आपके लिए अच्छा काम बनाने का अवसर है। शत्रु से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।
वृश्चिक: आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा।
धनु: समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। नए कारोबार के सौदों को अंतिम रूप देने के लिए अवधि अनुकूल है। प्रेम संबंध के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।
मकर: कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ: आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है।आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा। रिस्क लेने से न कतराएं।
मीन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।