छत्तीसगढ़

कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में 89 मरीजों का उपचार जारी

कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में 89 मरीजों का उपचार जारी,
1029 बेड रिक्त,
अजय शर्मा सब का संदेश
जांजगीर-चांपा 19 नवंबर 2020/ कलेक्टर है श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 10 कोविड केयर सेंटर में कुल-1118 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 89 मरीजों का बेड पर उपचार किया जा रहा है, और- 1029 बेड रिक्त है।
कोविड केयर सेंटर्स के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि 19 नवंबर को सायं 05 बजे की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के कोविड अस्पताल में 26 मरीज, आईटीआई कुलीपोटा में 17, शासकीय क्रांति कुमार भारती महाविद्यालय जेठा सक्ती में 06, शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम धौराभाठा डभरा में 11, आईटीआई भवन महुदा-बलौदा मे 12, आईटीआई अकलतरा में 02 और दिव्यांग स्कूल पेण्ड्रीभाठा में 15 मरीजों का उपचार किया जा रही है। आकांक्षा परिसर जर्वे में 100 बेड, कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन जर्वे के 35 बेड, शासकीय एमएमआर महाविद्यालय चांपा में 130 बेड और शासकीय बेदराम महाविद्यालय पिहरीद मालखरौदा मे 100 बेड सभी रिक्त है। कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध बेड की संख्या प्रतिदिन जिले की वेबसाईट मे उपलब्ध कराई जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button