छत्तीसगढ़

मारो के तालाब में मिली अजीबो गरीब विशाल जानवर की हड्डियां और सुरंग, देखने उमड़ी भीड़

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बेमेतरा- जिले के नगर पंचायत मारो में मंगलवार को तालाब खुदाई के दौरान एक बड़े जानवर की हड्डी और सुरंग जैसा बड़ा छेद मिला है। जैसे ही ये जानकारी लोगों तक पहुची ग्रामीणों की भीड़ सुरंग और जानवर की हड्डी को देखने उमड़ पड़ी। मारो के रानी सागर तालाब में बीते महीने भर से तालाब की खुदाई जारी है।

यहां से मुरम निकाल कर सड़क निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। मंगलवार सुबह लोगो को जैसे ही सुरंग जैसे दिखने वाले गड्ढे की जानकारी मिली लोग नारियल, अगरबत्ती लेकर पूजा करने पहुंच गए।

राजवाड़ा और राजाओं का गढ़ है मारो
मारो छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ो में से एक है। इसका प्राचीन नाम माढ़ोगढ़ था जो समय के साथ मारो हो गया। मारो रजवाड़ा रहा है। यहां राजा मानसिंग राज करते थे। यहां प्राचीन किला, भव्य देवी महामाया का मंदिर है। जहां नवरात्रि के दोनों पक्षों में कलश स्थापना की जाती है। लोगो की माने तो पुराने समय में रानी अपने रजवाड़ा(बाड़ा) से स्नान करने सुरंग के रास्ते रानी सागर तालाब जाती थी। इसीलिए इस तालाब का नाम रानी सागर तालाब पड़ा है। अब सुरंग जैसा गड्ढा मिलने से इस बात को जोर मिलने लगा है। फिलहाल पुरातत्व विभाग की टीम का इसकी सूचना दे दी गई है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button