छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल हमें भी गिरफ्तार करो – दीपेश साहू

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बेमेतरा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी नड्डा. जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री डा. रमन सिंह जी द्वारा कांग्रेस टूल किट संदर्भ में किये गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू एवं प्रदेश उपाधयक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सतीश कसार ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।भ्रष्टाचार के आगोश में डूबी कांग्रेस पार्टी व सत्ता के मद में मदमस्त प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है । #भूपेश_हमे_भी_करो_गिरफ्तार
भूपेश तेरी ताना शाही नही चलेगी नही चलेगी आदि नारो की तख्ती लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा निवास मे ही धरना दिया गया।कोरोना महामारी को देखते हुए नियमो का पूर्णतः पालन किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button