Uncategorized

दंतेवाड़ा : प्रकृति की हसीन वादियों में बसे दंतेवाड़ा के स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई मनमोहक रंगीन मछली घर

जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं का जीवन अब रंग बिरंगी खूबसूरत मछलियों से बने मछलीघर सवारेंगे। दरअसल जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के बालपेट ग्राम में मत्स्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अभिसरण के माध्यम से शारदा महिला संगठन समूह की 12महिलाओं को एक्वेरियम फेब्रिकेशन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसे सीख कर विभिन्न प्रकार के एक्वेरियम निर्माण कर उसे बेचकर आय प्राप्त कर सकेंगे। दंतेवाड़ा जिला छत्तीसगढ़ के अतिसंवेदनशील जिला में से एक है जो कि प्रकृति में हसीन वादियों के बीच में बसा है, जहां से प्रायः सभी बड़े शहर काफी दूर हैं। दंतेवाड़ा जिले में एक्वेरियम और रंगीन मछली पालन करने वालों की कमी नहीं है इसी को ध्यान में रखते हुए शारदा महिला ग्राम संगठन बालपेट दंतेवाड़ा ब्लॉक में समूह द्वारा रंगीन मछली पालन एवं एक्वेरियम बनाया जा रहा है जिसे ग्राम संगठन के 12सदस्य मिलकर बना रहे हैं इससे 12 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही दन्तेवाड़ा में प्रकृति संसाधनों की कमी नहीं है बस उसे पहचानने की जरूरत है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं जो अति सराहनीय हैं। इससे वे अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रही है तथा नए- नए कार्यों को सीखने में भी अपना पूर्ण योगदान दे रही है, जिससे वे अपने जिले का नाम रोशन कर रही हैं। और आगे भी ऐसी सराहनीय कार्य करती रहेंगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button