छत्तीसगढ़

kondagaon: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने केशकाल के पर्यटन स्थलों का लिया आनन्द

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक अपने बस्तर प्रवास के दौरान  केशकाल पहुंची और केशकाल की खूबसूरत वादियों सहित इलाके के पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने गोबरहीन स्थित शिवलिंग का दर्शन व होनहेड जलप्रपात का आनंद लेने के साथ केशकाल जनपद पंचायत में स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर महिला आयोग से सम्बंधित जानकारी दिया।

उल्लेखनीय है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पिछले चार दिनों से बस्तर प्रवास पर हैं। इस दौरान शुक्रवार उन्होंने कोंडागांव जिला मुख्यालय में बैठक कर महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया था। जिसके बाद रविवार दोपहर किरणमयी नायक केशकाल पहुंची जहां बटराली चौक में कांग्रेसी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गोबरहीन के सुप्रसिद्ध शिवलिंग का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवलिंग के दर्शन के पश्चात किरणमयी नायक केशकाल से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होनहेड जलप्रपात पहुंच कर आनंद लिया और चौपाल लगाकर होनहेड व आसपास की महिलाओं के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना जिनमे से कुछ समस्याओं का उन्होंने त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आदेशित भी किया।

इसके बाद अध्यक्ष महोदया के साथ कांग्रेसी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का काफिला केशकाल पहुंचा जहां उन्होंने केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत कार्य कर रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को महिला आयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कहा कि यदि आपके आस-पास के क्षेत्र में किसी प्रकार का अत्याचार व प्रताड़ना हो रही हो तो तत्काल हमे इसकी सूचना दें महिलाओं पर अत्याचार होने से रोकना व उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

http://sabkasandesh.com/archives/84054

http://sabkasandesh.com/archives/83907

http://sabkasandesh.com/archives/84106

http://sabkasandesh.com/archives/83991

http://sabkasandesh.com/archives/83055

http://sabkasandesh.com/archives/82638

 

Related Articles

Back to top button