छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सोमवार को सेक्टर 4 एसएनजी स्कूल में युथ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को सेक्टर 4 एसएनजी स्कूल में युथ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव, केबिनेट मंत्री रूद्र गुरू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना कर की गई। भिलाई नगर के विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने स्वागत भाषण देते हुए युवा कार्यकर्ताओं नया जोश भरा। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकारी के कार्यों व उपलब्धियों को बताया।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले जो वादे किए थे। उसे सरकार बनने के कुछ ही दिनों में पूरा कर दिया। आधे वादे पूरे हो चुके है और बांकि के वादे भी सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस की प्रदेश सरकार जल्द पूरा कर देगी। छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे ही कांग्रेसी सरकार बनी कांग्रेस की सरकार बनी सबसे पहले किसानों के हित काम किया और प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ कर दिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी नगर निगम का संपत्ति कर आधा कर दिया। बिजली बिल आधा कर दिया। बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए 15 लाख से अधिक नोकरी के लिए भर्ती निकाली जा रही है। विधायक माननीय देवेंद्र यादव ने कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित किया और उन्हें संकल्प दिलाया कि हर युवा अपने क्षेत्र के हर बूथ की जिम्मेदारी ले। मतदाताओं को प्रेरित करें और दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को भारी मतों से जीताए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवाओं सहित महिलाएं भी शामिल हुए।

सभी युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव ने कहां की आजादी के समय जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी। उस देश में देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कई बड़े उद्योग बनाएं, जिसमें सेल बीएसपी प्रमुख है लेकिन कांग्रेस ने कभी इन चीजों को चुनावी मुद्दे में भुनाने का प्रयास नहीं किया।  यही नहीं आजादी के समय भारत में सर्फि चार हवाई जहाज और तोप थे। प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सैकड़ों हवाई जहाज है सहित देश की सुरक्षा के लिए हजारों तोप भी बनाए। यह कांग्रेस की उपलब्धियां हैं लेकिन कांग्रेस ने कभी इसे बुनाया नहीं। टीएस सिंह देव ने कहा कि वे जुमला कर रहे हैं। कुछ का कुछ कहते हैं।

टीएस सिंह देव ने देश की बेरोजगारी पर कहा कि 45 साल पहले देश में बेरोजगारी का जो प्रतिशत था वह प्रतिशत आज भारत के वर्तमान स्थिति में है 5 साल में जुमले की सरकार ने यह स्थिति निर्मत कर दी है।  राहुल गांधी न्याय बारे में कह रहे हैं। उनका सोंचना है कि देश में कोई भी परिवार गरीब न हो। इसके लिए वे 72000 रुपए देंगे। मतलब यह है कि देश के हर परिवार की आमदानी कम से कम 72000 रुपए होगी। रही बात यह पैसा कहां से आएगा तो देश में इतना पैसा है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, केबिनेट मंत्री रूद्र गुरू, पूर्व विधायक भजनसिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीजू एंथोनी, वाय के सिंह, अरूण सिंह, शमशेर सिद्दिकी, विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button