छत्तीसगढ़

बाराद्वार समपार आवश्यक कार्य हेतु बंद रहेगी |

बाराद्वार समपार आवश्यक कार्य हेतु बंद रहेगी |

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बाराद्वार स्टेशन यार्ड किमी. 649/22-24 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 328 (बाराद्वार फाटक) को दिनांक 11 जुलाई 2023 को रात 10.00 बजे से दिनांक 12 जुलाई 2023 सुबह 06 बजे तक आवश्यक जल निकासी प्रबंधन कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित समपार संख्या 324 जेठा फाटक तथा समपार संख्या 326 सकरेली फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button