छत्तीसगढ़

कोविड केयर सेंटर में मृत्यु के बाद प्रभारी अधिकारी जारी करेगा मृत्यु प्रमाणपत्र

कोविड केयर सेंटर में मृत्यु के बाद प्रभारी अधिकारी जारी करेगा मृत्यु प्रमाणपत्र

कवर्धा, 03 नवंबर 2020। जिले के कोविड केयर सेंटर में उपचार के बाद मृत्यु उपरांत मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उनके परिजनों को अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने इस समस्या का संज्ञान में लेते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मृत्यु के बाद प्रभारी अधिकारी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यकीय अधिकारी श्री एसएस कुर्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबधित शासकीय अस्पताल एवं संस्थान के प्रभारी अधिकारी ही जन्म एवं मृत्यु पंजीयन के पदेन रजिस्टार होते है। अतः कोविड केयर सेंटर के प्रभारी अधिकारी द्वारा ही मृत्यु के घटनाओं का पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सक्षम है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button