Uncategorized

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिले के किसानों को मुख्यमंत्री का तोहफा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तीसरे किश्त के रूप में

जिले के 3 हजार 259 किसानों के खाते में 1 करोड़ 89 लाख, 67 हजार रुपए की राशि अंतरित

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का तोहफा मिला है। जिले के तीन हजार दो सौ उनसठ किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लाभांश के रूप में 1 करोड 89 लाख 67 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं मंत्रीगणों की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दंतेवाड़ा के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् 7 करोड़ 22 लाख 54 हजार रूपए का भुगतान चार किस्तों में किया जा रहा है। बोनस  के तीसरे किस्त में 1 करोड़ 89 लाख 67 हजार  रूपये की राशि सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित की गयी।
उल्लेखनीय है कि किसानों को धान के समर्थन मूल्य 1815 रूपये की दर से भुगतान तत्काल किया गया था। राज्य शासन की मंशानुसार किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लाभ दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अंतर की राशि को चार किस्तों में भुगतान किया जा रहा है। दो किस्तो का लाभ पहले दिया जा चुका है। आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीसरी किस्त का लाभ किसानों को दिया गया।

Related Articles

Back to top button