छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवती मंडल ने किया गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवती मंडल ने किया गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा, 02 नवंबर 2020। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, जिसमें विकासखंड कवर्धा के ग्राम मक्के में नई किरण युवती मंडल के युवतियों के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवती मंडल के द्वारा काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें नई किरण मंडल के आशा साहू के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र के विषय में बहुत ही अच्छा प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ कुमार निषाद जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम निर्मलकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया ने किया। युवती मंडल को संबोधित करते हुए श्री सौरभ कुमार निषाद ने कहां कि सरदार पटेल जी स्वतंत्र भारत के उप प्रधानमंत्री रहे व गृह मंत्री थे। देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए राष्ट्र हित में अपना तन मन और धन निछावर कर राष्ट्रहित में कार्य किया। ऐसे जननायक देशभक्त आज उनके जन्मदिन को पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से एकता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं और मनाते रहेंगे और अपनी देश अपनी राज्य और अपने गांव और घर परिवार और समाज में हमेशा एकता बनाए रखेंगे हम सबको एकता के लिए ही दौड़ना चाहिए। एकता में ही शक्ति है एकता में ही बल है और अच्छे कार्य कर अपने गांव घर और समाज का नाम रोशन करना है। कार्यक्रम में यूपी मंडल के सचिव राधा साहु, चांदनी साहू और युवती मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button