छत्तीसगढ़

Kondagaon: यातायात पुलिस और थाना विश्रामपुरी का “आमचो यातायात चो गोठ” अभियान

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गांव के हाट बाजार में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कोंडागांव द्वारा आमचो यातायात चो गोठ नाम से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) निकिता तिवारी, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक रविशंकर पांडेय एवं थाना प्रभारी विश्रामपुरी रविशंकर ध्रुव द्वारा इस अभियान की शुरुआत थाना विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम विश्रामपुरी एवं बड़े राजपुर के साप्ताहिक बाजार से की गई।

 

जहां बाजार में होर्डिंग लगाकर यातायात संकेत तथा नियमों की जानकारी आमजन को दी गई। नागरिकों को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को बताकर उनसे बचने के उपाय बताए गए। उक्त अभियान में न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी गए बल्कि इसके साथ ही उपस्थित नागरिकों को मास्क वितरित कर आगामी दीवाली त्यौहार में कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क एवं स्वच्छता का ध्यान रखकर सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील भी की गई। मौके पर उपस्थित आमजन ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए यातायात संबंधित अपनी जिज्ञासा जाहिर की जिनका बड़ी सहजता से उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने निराकरण किया।

Read more

http://sabkasandesh.com/archives/83055

http://sabkasandesh.com/archives/83035

http://sabkasandesh.com/archives/82995

http://sabkasandesh.com/archives/82638

http://sabkasandesh.com/archives/82519

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/81944

http://sabkasandesh.com/archives/81704

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button